पुलिस के मुताबिक, अवरीद गांव के नितीश सिंह ने बताया कि उसके चाची के घर में उसकी दादी का तेरहवीं कार्यक्रम करा रहे थे, उसकी मां अन्य मेहमानों को प्रसाद दे रही थी। उसी समय उसके चाचा बसंत सिंह ने गाली-गलौज की और जमीन का कोई भी हिस्सा नहीं दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी देने लगे और डण्डे से मारने लगे तब उसका भाई शैलेन्द्र सिंह बीच-बचाव किया।