दुर्गावती: दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास से अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास रविवार की शाम 6 बजे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव को देखकर यह आशंका जताई जा रही है की किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।