इटावा: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
Etawah, Etawah | Mar 25, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुरा गाँव के समीप ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार 25 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र शौकीन सिंह घायल हो गये, जिन्हें 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, इसके साथ ही नजदीकी थाना सिविल लाइन को डॉक्टर ने घटना की सूचना दी।