बड़हरिया: पुरैना बाजार स्थित कपड़ा दुकान में सार्ट सर्किट से लगी आग लाखों रुपये की संपत्ति जलकर हुई राख
Barharia, Siwan | Mar 31, 2024 बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार स्थित कपड़ा दुकान में शनिवार की बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें नगद समेत लाखों रुपये की संपति जलकर राख हो गई। वहीं जामो थाना के लालहाता गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रोजाना की भांति शनिवार की संध्या दुकान बंद कर घर चला गया। उसी दौरान आग लग गया। वहीं ग्रामीण व अग्निशमन की मदद से आग को बुझाया गया।