मोहनलालगंज: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, सेना में तैनात पति को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर 29 वर्षीय अमीषा यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना 15 मई की है। मृतका के भाई धीरेन्द्र विक्रम राज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति विक्रांत यादव, सास कविता और ससुर गजेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।