गुड़पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर कामनी देवी पत्नी सोने लाल का कच्चा मकान पूरी तरह जल गया। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन तथा करीब दस हजार रुपये नगद समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। घटना के समय कामनी देवी अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं।