शामली: शामली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 346 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | May 5, 2026 मंगलवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 346 वाहनों के चालान किए। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।