डलमऊ: डलमऊ में रूहानी माहौल: मस्जिद अबू बकर में तरावीह मुकम्मल, हाफिज मुजफ्फर को पेश किया गया नजराना
मस्जिद अबू बकर में इतवार की देर रात तरावीह मुकम्मल होने पर अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। डलमऊ कस्बे के चौहट्टा मोहल्ले स्थित मस्जिद में रात करीब साढ़े 9 बजे तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई। तरावीह हाफिज मुजफ्फर ने अदा कराई। मुकम्मल होने के बाद नमाजियों ने हाथ उठाकर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ की। पूरे माहौल में रूहानियत झलक रही थी