टिकारी: पंचानपुर में 28 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, अलीपुर पुलिस ने 7 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा
Tikari, Gaya | Apr 14, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र के नेपा से पुलिस ने एक शराब तस्कर को 28 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान धनेश्वर मिस्त्री से हुई है। वहीं अलीपुर थाना क्षेत्र के भैरवा से पुलिस ने 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अखिलेश मांझी से हुई है। दोनों आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।