जौनपुर: भूमि पैमाइश और सीमांकन के लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाएगी
जौनपुर जिले में भूमि पैमाइश और पत्थरगड्डी के वर्षों से लंबित मामलों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर दिखने लगा है। 6 तहसीलों में कुल 5389 मामले लंबित थे, जिनमें से पिछले एक सप्ताह में करीब 450 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। प्रशासनिक सख्ती के बाद राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं।