सूरजपुर: जिला न्यायालय के पास गुप्ता एसोसिएट्स कार्यालय में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सूरजपुर जिला मुख्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने वकील कॉलोनी वार्ड क्रमांक 08 स्थित गुप्ता एसोसिएट्स कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, दराजों को क्षतिग्रस्त किया और लगभग 1.15 लाख रुपये नकद पार कर दिए। यह कार्यालय जिला न्यायालय और सिटी कोतवाली के बीच स्थित है।