बीना: सर्वोदय चौराहा ब्रिज के पास महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, एफआईआर दर्ज
Bina, Sagar | May 31, 2026 वीर सावरकर वार्ड की रहने वाली पुष्पा जैन मंदिर से घर लौट रही थीं।सर्वोदय चौराहा ब्रिज के पास पहुंचते ही घात लगाए बैठे लुटेरे ने उन पर हमला बोल दिया।बदमाशों ने महिला की गरदन से लाखों रुपये की सोने की चेन झटक ली और उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। ये वो सीसीटीवी फुटेज है जिसमें बदमाश बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले इलाके में लूट की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।