अनूपपुर: भूमि बंटवारे की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा दुलहरा का निवासी
अनूपपुर। तहसील अनूपपुर के ग्राम दुलहरा निवासी बरन पटेल मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी भूमि के बंटवारे कराए जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि फरियादी ने लगभग दोपहर 12:00 बजे आवेदन प्रस्तुत कर प्रशासन से मामले में शीघ्र जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की। शिकायत जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है।