हरसूद: कोयले की बोगी में लगी आग, नगर परिषद की दमकल ने पाया काबू
Harsud, Khandwa | Jun 17, 2026 बुधवार सुबह मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गई थी। बोगी में कोयला भरा हुआ था। कोयले की बोगी में आग लगने की सूचना डायल 112 स्टाफ द्वारा नगर परिषद छनेरा नया हरसूद के दमकल स्टाफ को दी गई थी। सूचना मिलते ही पायलेट संजय राजपूत एवं विक्रम प्रजापति दमकल लेकर मौके पर पहुंचे थे।