दनियावां: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर फतुहा और दनियावां के कार्यकर्ताओं ने झालमुढी व मिरजई खाकर दी बधाई
भाजपा के तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर दनियावां व फतुहा के कार्यकर्ताओं ने झालमुढ़ी व मिरजई खाकर एक दूसरे को बधाई दिया है। पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन राज्यों में भाजपा ने विजयी पताका फहराया है। कार्यकर्ता और जनता को बधाई दिया है।