लोहरदगा: हटिया मोहल्ला स्थित ज़िला कार्यालय में जय श्रीराम समिति की बैठक, संगठन विस्तार व सावन यात्रा पर बनी रणनीति
लोहरदगा जय श्रीराम समिति की जिला स्तरीय बैठक सोमवार शाम 4 बजे हटिया मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय में समिति की संरक्षक सुषमा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला महिला और पुरुष पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी रणनीतियों पर विचार करना था।