लोहरदगा: नदिया स्कूल मिनी स्टेडियम में 10 जुलाई से ए डिविजन फुटबॉल लीग शुरू, लोहरदगा सांसद आवास में हुई बैठक
लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ लोहरदगा के तत्वावधान में A डिविजन जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भव्य रूप से किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार शाम 5 बजे लोहरदगा नदिया स्थित सांसद आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता फुलदेव उरांव ने की।