कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 1, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा राम, अमर कुमार और सूरज कुमार शर्मा शामिल हैं।