सिकंदराराऊ: रेलवे क्रॉसिंग के पास मैक्स लोडर गाड़ी ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
नगला महार निवासी तीन युवक गोलू, मनीष और पुनीत एक बाइक पर सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात मैक्स लोडर गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसेसे तीनों युवक घायल होकर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों के द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एमएम