मढ़ौरा: असोईयां में रुद्र महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
Marhaura, Saran | Apr 18, 2026 शनिवार की सुबह नौ बजे प्रखंड के असोईयां में होने वाले रुद्र महायज्ञ के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली जिसमें गाजे बाजे के साथ परंपरागत वस्त्र घारण किये हुए श्रद्धालु सुशोभित हो रहे थे। इस दौरान शोभा यात्रा मढ़ौरा बाजार होते हुए शिल्हौरी शिलानाथ मंदिर पहुंची जहाँ ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र गंगाजल भरा गय।