ऊंचाहार: गोकना घाट पर गुरुपूर्णिमा और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा व 30 जुलाई कांवड़ यात्रा की शुरुआत होगी, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो इसको लेकर सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह गोकना घाट पहुंचे, जहां उन्होंने घाट पर साफ सफाई, नाव नाविक, गोताखोर आदि के सम्बंध में पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी से जानकारी हासिल की और कोतवाल को सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिये।