ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने स्मार्ट विद्युत मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन, विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी
स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान ललितपुर शहर में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये स्मार्ट प्रीपेड मीटर द्वारा रिचार्ज करवाने के बावजूद ज्यादा बिल आने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया । इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।