अररिया: जोकीहाट में पुलिस की कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार व चोरी की बाइक
Araria, Araria | Apr 3, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। टॉप-10 के सूची में शामिल कुख्यात अपराधी मोहम्मद गजनी उर्फ मुस्तजिर और उसके सहयोगी मोहम्मद कलाम को गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी दशाना पंचायत स्थित बनमोतर पुल के पास अपराध की तैयारी कर रहे हैं।