शुजालपुर: सिटी-मंडी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, महिला सहित पांच घायल
शहर के सिटी-मंडी रोड स्थित संतोष नर्सरी के सामने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रही एक तीसरी बाइक भी असंतुलित होकर टकरा गई, जिससे कुल पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बावड़ीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय जीवन अपनी मां नवरंग बाई के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनक