एसईसीएल कर्मी परिवार सहित सड़क हादसे का शिकार, माता-पिता सहित कर्मी की दर्दनाक मौत
Dipka, Korba | Apr 8, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान में पदस्थ एसईसीएल कर्मी की सड़क हादसे में परिवार सहित मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जिले के जगन्नाथ पुर, चौरा गांव से विस्थापित होकर SECL की नौकरी में लगे राहुल टोप्पो का तबादला बीते वर्ष कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में हुआ था। यहां वे केटेगिरी वन में विद्युत यांत्रिकी विभाग ने कार्यरत थे।