Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
princepal50577
No video available
1
जगाधरी: #_princegamaale #_funny #joke
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Sep 7, 2020
#_princegamaale
#_funny
#joke
#other
MORE NEWS
जनता कॉलेज आफ फार्मेसी के (चीफ पैटर्न) तेज प्रकाश जी का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। स्टाफ के सभी सदस्याओं द्वारा दी गई शुभकामनाएं।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026
अगले 50 साल तक शहर रहेगा जलभराव मुक्त, नगर निगम ने शुरू किया मास्टर प्लान पर काम एजेंसी ने वार्ड 1 से 7 में किया सर्वे शुरू, मेयर ने बैठक लेकर दिए निर्देश यमुनानगर। शहर को आगामी 50 वर्षों तक जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त बनाने की योजना पर नगर निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। इस मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए निगम द्वारा हायर की गई विशेष एजेंसी यश इन्नोवेटिव सॉल्यूशन ने शहर में विस्तृत सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रथम चरण में एजेंसी द्वारा वार्ड नंबर एक से सात तक का गहन सर्वे किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों, एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। मेयर ने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें ताकि कोई भी संवेदनशील इलाका छूटने न पाए। मौके पर कार्यकारी अधिकारी विकास धीमान, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता गोपाल सैनी, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, रूचि कंबोज, भानू प्रताप, अंकित कुमार, प्रियांक शर्मा व एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहें। -------------------- पार्षदों ने बताई वार्डों की भौगोलिक स्थिति - बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 से 7 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी स्थिति से एजेंसी को अवगत कराया। पार्षदों ने वार्डों में मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन, सीवरेज नेटवर्क, नालों की स्थिति तथा मानसून के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान और एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में इस बात पर चर्चा हुई कि पानी को मुख्य नालों को सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेन से टैब करते समय स्क्रीन जाल लगाए जाएं। ---------- सर्वे टीम का सहयोग करें आमजन और पार्षद: मेयर मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह परियोजना यमुनानगर के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वे शहर को अगले 50 सालों तक बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से बचाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों और आम जनता से अपील है कि वे क्षेत्र में आने वाली सर्वे टीमों का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें ताकि एक सटीक और प्रभावी मास्टर प्लान तैयार किया जा सके।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026
सरस्वती नगर/यमुनानगर, 24 जुलाई- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, यमुनानगर एवं जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती नगर स्थित जनता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मेगा लीगल सर्विस कार्यक्रम आयोजित कर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को नि:शुल्क कानूनी सहायता, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सुमित्रा कादियान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान सीजेएम सुमित्रा कादियान ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली । उन्होंने शिविर में लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पडऩे पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर आयोजित होने से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है और ऐसे कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग (सीएमओ), समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, होटल मैनेजमेंट संस्थान भंभोली, लीड बैंक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, एमएसएमई (लघु उद्योग विभाग), कृषि विपणन बोर्ड तथा रोडवेज विभाग ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन विभागों के अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके अलावा आईटीआई यमुनानगर, उत्थान संस्थान, रेड क्रॉस सोसायटी, आपदा प्रबंधन विभाग, आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस सेवा, वन विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग, महिला पुलिस थाना, डीसी कार्यालय का सोलर पैनल विभाग, नगर परिषद, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों पर नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाणपत्रों, प्रशिक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यहां लोगों को कानूनी सहायता के साथ-साथ बैंकिंग एवं ऋण संबंधी सेवाओं तथा ऋण से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न विभागों से जानकारी प्राप्त कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझी। आयोजन को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला शिक्षा विभाग, जनता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा ग्राम पंचायत सरस्वती नगर का विशेष सहयोग रहा।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026