कानपुर: गोविंद नगर थाने से लाखों रुपए की नकदी और जेवर हुआ गायब, पूर्व में हेड मुहर्रिर रहे पुलिसकर्मी पर दर्ज हुआ मुकदमा
गोविंद नगर थाने के मालखाने में रखी लाखों की नगदी और जेवर गायब होने का मामला सामने आया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर पूर्व में हेड मुहर्रिर रहे दिनेश तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया वर्तमान में दिनेश तिवारी लखनऊ के चौक में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।