झांसी: झांसी में मुख्यमंत्री की स्पीच के दौरान MLC बाबूलाल तिवारी ने कुर्सी को धक्का देकर बाहर निकले, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2026 झांसी के दीनदयाल सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी मंच से कुर्सी को धक्का देकर बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि मंच पर बैठने की व्यवस्था और सीटिंग प्लान को लेकर नाराजगी के चलते यह घटनाक्रम हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।