देवघर: जसीडीह: टाभाघाट मोड़ पर वाहन चेकिंग में पुलिस से मारपीट और कैमरा छीनने वाले 3 युवक हिरासत में, 1 फरार
जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभा घाट मोड़ पर वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और कैमरा छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर कैमरा बरामद कर लिया है जानकारी के अनुसार बुधवार के शाम 4:00 बजे टाभाघाट मोड़ पर यातायात पुलिस से द्वारा अभियान चलाया जा रहा था ।