कोंडागांव: कोण्डागांव में बदलते मौसम का असर, आंधी-तूफान और बारिश से शादी समारोहों में खलल
कोण्डागांव जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद देर शाम अचानक आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है। शनिवार शाम से यह सिलसिला लगभग रोज देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो जाती है, कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है।