बिक्रम: बिक्रम प्रखंड के शाहजहांपुर में शॉर्ट सर्किट से आग, 5-6 बीघा गेहूं की फसल जली
Bikram, Patna | Apr 4, 2026 बिक्रम प्रखंड के शाहजहांपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 5 से 6 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। घटना में बिंदेश्वरी महतो, रामनंदन कुमार आजाद और शांति देवी सहित अन्य किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर