मंदसौर: सीतामऊ फाटक पुलिया पर दो वाहनों की टक्कर से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी, वीडियो वायरल
मंदसौर के सीतामऊ फाटक बड़ी पुलिया पर शाम दो वाहनों की टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नीचे के रास्ते पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई, इस दौरान एक एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,