चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र से पुलिस ने पशु चोरी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया चालान
बुधवार की रात करीब 9:00 बजे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नूरपुर क्षेत्र से पशु चोरी करने वाले मोहल्ला आर्य पुरी थाना कैराना जनपद शामली के शौकीन पुत्र नवाब व मुजम्मिल उर्फ निजामुद्दीन पुत्र कययूम को गिरफ्तार किया उनके पास से एक महिंद्रा पिकअप वाहन व एक भैंस सफेद धातु की चेन और ₹10000 की नगदी बरामद की।