गया टाउन सीडी ब्लॉक: "महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार, गया में विशाल प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन"
शनिवार को दोपहर 12 बजे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने गया में जोरदार प्रदर्शन किया। राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना के नेतृत्व में विशाल विरोध मार्च निकाला।