मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
मंझनपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। 02 अगस्त को थाना मंझनपुर में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को ओमप्रकाश लोधी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।