टिमरनी: टिमरनी सहित जिले में गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन के निर्देश।
Timarni, Harda | Jun 8, 2026 हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 8 जून शाम 5 बजे सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि टिमरनी सहित जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत समग्र पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।