सोहागपुर: केनरा बैंक के सामने खड़ी थार से साढ़े 5 लाख रुपयों से भरा थैला चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध महिला दिखी
सोहागपुर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित Canara Bank के सामने खड़ी एक ब्लैक थार गाड़ी से ₹5.50 लाख नकद चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक अनाज व्यापारी का मुनीम रुपए से भरा थैला गाड़ी में छोड़कर बैंक के अंदर चला गया था।जल्दबाजी में वह गाड़ी लॉक करना भूल गया, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर थैला लेकर