सिकंदरा: राजपुर में 8 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री, 12 के नाम में मिसमैच, लेखपाल को सुधारने के दिए गए निर्देश
राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को करीब 1बजे फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य छूटे हुए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।यह कैंप राजपुर, भाल और खासबरा गांवों में लगाया गया, जहां कुल 8 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक की गई।