गिरियक: गिरियक नगर पंचायत में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें न मानी गईं तो 17 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Giriak, Nalanda | Mar 15, 2026 बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की शाखा गिरियक नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।