गुना नगर: शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रण करने वाले सकतपुर निवासी रामजीवन लोधा को भेजा सिविल जेल
गुना। एसडीएम दिनेश सावले द्वारा बेशकीमती शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले रामजीवन लोधा को सिविल जेल भेजा गया। ग्राम सकतपुर की बेशकीमती शासकीय भूमि सर्वे नं0 154 रकबा 2000 वर्गफीट भूमि पर रामजीवन उर्फ रामजीलाल पुत्र ओमप्रकाश लोधा नि0 सकतपुर द्वारा अवैध अतिक्रमण कर पक्की दुकान बनाकर मेडीकल व्यवसाय संचालित कर रहा था।