बांधवगढ़: उमरिया में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़कर ₹2.10 लाख की चोरी की
उमरिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परिवारिक कार्यक्रम में प्रयागराज गए मकान मालिक के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।