परिहार: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बेला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
बेला थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।