कुंडम: तुरमादूर में बारात के दौरान मौत का फर्राटा, खुशियों के बीच मची चीख-पुकार
कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम तूरमादुर में खुशियों भरी एक बारात उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब मेहमानों को पानी पिला रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने काल बनकर अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल, बिलटुकरी से आई बारात में सेवा कर रहे वीरेंद्र सिंह भवेदी को MP20ZK0339 के चालक ने लापरवाही से बाइक दौड़ाते हुए पीछे से ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर जा ग