पलिया: भीरा पुलिस ने कुकर जंगल से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बरामद हुए दो चोरी के इंजन, एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चाकू
भीरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील मलिक ने आज बुधवार को दोपहर करीब 3:00 प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया है। कि भीरा कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को कुकरा जंगल भीरा रोड से गिरफ्तार किया है।जहां पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो इंजन एक अवैध 315 बोर तमंचा व एक 315 बोर कारतूस व एक चाकू बरामद किया है।