पलिया: इटैय्या-बेलाटापर गांव के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल
मझगई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इटैय्या-बेलाटापर गांव के बीच अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। हादसे में अशोक पाल निवासी मंसापुरवा और हरिओम निवासी करदहिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।