अनूपपुर: खनिज विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ₹292.38 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया
कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) अनूपपुर अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु शासन द्वारा खनिज राजस्व लक्ष्य राशि 384.92 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य प्राप्ति हेतु कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राशि 292.38 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की गई है। अवैध उत्खनन, परिवहन पर भी कार्रवाई की गई है ।