शाजापुर: लालघाटी थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 16 क्वार्टर के साथ आरोपी गिरफ्तार
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।नयापुरा रोड, मूलीखेड़ा क्षेत्र में शाम के समय पुलिस टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई जसवंत जाटव के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी जगदीश परमार पिता रामसिंह परमार, निवासी मूलीखेड़ा को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा हैँ.