अम्बाला: सीआईए 1 ने थाना महेश नगर क्षेत्र से ₹3 लाख के जेवर चोरी के मामले में आरोपी किया गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर
Ambala, Ambala | Apr 25, 2024 बीती 6/7 मार्च की रात थाना महेश नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए ₹300000 के जेवर चोरी करने के मामले में सीआईए 1की टीम ने डेहा कालोनी अंबाला छावनी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसका 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ 8 मार्च 2024 को घर के मालिक ने शिकायत दर्ज करवाई थी।