मुरैना नगर: मुरैना में करोड़ों की ठगी: दुगना पैसा बनाने का दिया छलावा, महिलाएं न्याय मांगने पहुंची थाने
मुरैना शहर में करोड़ों की ठगी से परेशान महिलाएं आज शुक्रवार शाम को सिविल लाइन थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि एनजीओ संचालक दंपत्ति ने रुपए दुगना करने का लालच देकर हजारों लोगों से रकम जमा कराई। समय पूरा होने पर पैसा नहीं लौटाया और 15 मार्च को परिवार सहित फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।