सांगानेर: राम मंदिर में घोटाले और चंदा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस ने कलेक्ट्री सर्किल पर किया प्रदर्शन
जयपुर की कलेक्ट्री सर्किल पर राम मंदिर में हुए घोटाले और चंदा चोरी के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्री राम चंद्र जी की आरती गाकर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।